पाकिस्तान तीन और चीनी नागरिक गिरफ्तार, देह व्यापार के मुद्दे पर चीन ने भेजी टास्क फोर्स - News Summed Up

पाकिस्तान तीन और चीनी नागरिक गिरफ्तार, देह व्यापार के मुद्दे पर चीन ने भेजी टास्क फोर्स


पाकिस्तान तीन और चीनी नागरिक गिरफ्तार, देह व्यापार के मुद्दे पर चीन ने भेजी टास्क फोर्सइस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तानी लड़कियों को शादी के जाल में फंसाकर देह व्यापार कराने के मामले में चीनी नागरिकों के पकड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले असर को देखते हुए चीन ने इस मुद्दे से निपटने के लिए एक टास्क फोर्स पाकिस्तान भेजी है।इस्लामाबाद में चीन के दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टो को देखा है। पाकिस्तान ने अपने घरेलू कानूनों के अनुसार इससे निपटने के उपाय किए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के सहयोग के लिए एक टास्क फोर्स भेजी है।वहीं, डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआइए) ने तीन और चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी 10 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि एफआइए की आव्रजन इकाई ने चीनी नागरिकों के साथ रहने वाली तीन स्थानीय महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें तब गिरफ्तार किया गया जब ये लोग चीन भागने की फिराक में थे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dhyanendra Singh


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 15:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */