पाकिस्तानी चैनल ने वर्ल्ड कप को लेकर बनाया ऐड, विंग कमांडर अभिनंदन का उड़ाया मजाक - News Summed Up

पाकिस्तानी चैनल ने वर्ल्ड कप को लेकर बनाया ऐड, विंग कमांडर अभिनंदन का उड़ाया मजाक


नई दिल्ली,एजेंसी। वर्ल्ड कप के सबसे रोचक मुकाबले यानि पाकिस्तान और भारत के मैच से पहले पाकिस्तानी चैनलों ने एक ऐड बनाया है, जिसमें एक विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान जैसा डुप्लिकेट कैरेक्टर है। यह एड 33 सेकंड का है। जिसमें एक शख्स अभिनंदन की नकल उतार रहा है। इस शख्स ने अभिनंदन जैसी ही मूच्छे रखी हुई है। हालांकि उसने सेना की वर्दी की जगह भारतीय क्रिकेट टीम की टी शर्ट पहनी हुई है।ऐड में दिखाया गया है कि अभिनंदन के डुप्लिकेट से भारतीय टीम के प्लेइंग-11के बारे में पूछा जाता है तो वह अभिनंदन की ही तरह कहता है कि माफ कीजिए मैं आपको यह नहीं बता सकता। साथ ही यह व्यक्ति उसी तरह चाय पीते दिख रहा है जिस तरह अभिनंदन का वीडियो वायरल हुआ था।भारत और पाकिस्तान के बीच ICC विश्व कप 2019 मैच 16 जून को खेला जाएगा। इसका आयोजन इंग्लैंड द्वारा किया जा रहा है। ऐड में आगे दिखाया गया है कि जैसे ही दूसरा कैरेक्टर जो अभिनंदन के डुप्लीकेट से सवाल कर रहा है वह उसे वहां से जाने को कहता है। जैसे ही वह जाने लगता है। दूसरा शख्स उसको पकड़ लेता है और पूछा है कि कप कहा लेकर जा रहे हो। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर तलत अली ने मीडिया में आई इन खबरों को खारिज कर दिया है।इसे लेकर ट्विटर पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की पाकिस्तान को शर्म आनी चाहिए वह किस तरह से हमारे हीरो का मजाक उड़ा रहा है। एक अन्य ने लिखा की पाकिस्तान को इस तरह से अभिनंदन की नकल नहीं उड़ानी चाहिए था। एक और यूजर ने लिखा की पाकिस्तान ने मान लिया है कि वह बस चाय का कप ही जीत सकते है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */