पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में एनआइए के रिमांड पर हैं तीन हार्डकोर नक्सली - News Summed Up

पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में एनआइए के रिमांड पर हैं तीन हार्डकोर नक्सली


रांची सरायकेला-खरसांवा जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में 14 जून 2019 को बीच बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर हथियार लूटने के आरोपित नक्सलियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की जांच जारी है। एनआइए ने इस केस को 13 दिसंबर 2020 को टेकओवर किया था।रांची : सरायकेला-खरसांवा जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में 14 जून 2019 को बीच बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर हथियार लूटने के आरोपित नक्सलियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की जांच जारी है। एनआइए ने इस केस को 13 दिसंबर 2020 को टेकओवर किया था। इस केस में जांच के दौरान एनआइए ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को चार दिनों के रिमांड पर लिया है।जिन नक्सलियों को रिमांड पर लिया गया है, उनमें खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के हेंब्रोम गांव का रहने वाला जीतराम उर्फ जीतराय मुंडा, अड़की के ही सेरेंगहातू टोला बांका निवासी नैना उर्फ बिरसा बिरहोर व सरायकेला के कुचाई कुदाडीह निवासी राकेश मुंडा उर्फ सुकरा मुंडा शामिल हैं। जीतराय मुंडा भाकपा माओवादियों का सब जोनल कमांडर था, जो पांच लाख का इनामी है। उसे खूंटी पुलिस ने 25 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया था। वहीं, दो लाख रुपये का इनामी राकेश मुंडा उर्फ सकुरा मुंडा चार जून 2020 को सरायकेला एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया था। तीसरे नक्सली बिरसा मुंडा उर्फ नैना को खूंटी पुलिस ने एक फरवरी 2020 को रांची के अनगड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। तीनों ही नक्सली कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक व अनल के दस्ते के सदस्य हैं। सरायकेला जिले के तिरुलडीह की घटना में महाराज प्रमाणिक के दस्ते का ही नाम सामने आया था। एनआइए इस हत्याकांड में शामिल नक्सलियों और उनके सहयोगियों की तलाश कर रही है।गौरतलब है कि पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद नक्सलियों ने दो पिस्टल, 70 कारतूस, तीन इंसास रायफल व 550 कारतूस तथा 10 मैगजीन लूट लिए थे।-------------------लातेहार के चंदवा में पुलिस पार्टी को उड़ाने के लिए फंडिग करने वाला मृत्युंजय भी रिमांड पर :एनआइए ने लातेहार के चंदवा में लुकइया मोड़ के पास एक एएसआइ (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) व तीन होमगार्ड के जवानों की हत्या मामले में कुख्यात माओवादी रवींद्र गंझू को फंड देने के मामले में मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह को रिमांड पर लिया है। मृत्युंजय सिंह आठ फरवरी तक रिमांड पर हैं। दो दिन पूर्व ही मृत्युंजय सिंह को एनआइए ने चंदवा से गिरफ्तार किया था। एनआइए की टीम टेरर फंडिग के बारे में भी मृत्युंजय सिंह से जानकारी ले रही है।------------------मानव तस्करी का आरोपित शिवशंकर भी एनआइए के रिमांड पर :खूंटी के मुरहू स्थित गनालोया से गिरफ्तार शिव शंकर गंझू उर्फ शिव शंकर महतो भी एनआइए के रिमांड पर है। वह कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल महतो का भाई है और झारखंड की बच्चियों-नाबालिगों का महानगरों में सौदा करने का आरोपित है। एनआइए की टीम ने दो दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया था। अब शिव शंकर से एनआइए की टीम यह जानकारी लेने की कोशिश कर रही है कि शिव शंकर व उसकी टीम ने झारखंड से कितनी बच्चियों का सौदा किया, उसके गिरोह में और कौन-कौन मानव तस्कर शामिल हैं और वे कहां रहते हैं।----------------शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 06, 2021 17:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */