पहले राहुल गांधी से मुलाकात और आज संसद में हंगामे के बाद 40 मिनट बात, बदले-बदले से नजर आते हैं थरूर - News Summed Up

पहले राहुल गांधी से मुलाकात और आज संसद में हंगामे के बाद 40 मिनट बात, बदले-बदले से नजर आते हैं थरूर


पहली बार जब लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई तब विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद वाले दफ्तर में नेताओं का पहुंचना शुरू हुआ. राहुल के अपने दफ्तर में पहुंचने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे. लगता है कि उस बैठक के बाद राहुल गांधी और शशि थरूर के संबंधों के बीच जो बर्फ जमा हो गई थी वो पिघलने लगी है. यही नहीं सदन के बाहर भी शशि थरूर ने राहुल गांधी का जमकर बचाव किया और कहा कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया. कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है कि केरल के मद्देनजर कांग्रेस के लिए यह अच्छा संकेत है.


Source: NDTV February 02, 2026 15:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */