पर्सनल फाइनेंस: म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में जोड़े 4 लाख से ज्यादा फोलियो, सितंबर के मुकाबले 79% की आई कमी - News Summed Up

पर्सनल फाइनेंस: म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में जोड़े 4 लाख से ज्यादा फोलियो, सितंबर के मुकाबले 79% की आई कमी


Hindi NewsUtilityMutual Funds Added Over 4 Lakh Folios In October, A Decrease Of 79% Over SeptemberAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपर्सनल फाइनेंस: म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में जोड़े 4 लाख से ज्यादा फोलियो, सितंबर के मुकाबले 79% की आई कमीनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकम्यूचुअल फंड कंपनियों ने सितंबर महीने में 7.37 लाख फोलियो जोड़े थेम्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल फोलियो की संख्या 9.37 करोड़ के पार पहुंच गई हैसितंबर के आखिर तक यह संख्या 9.33 करोड़ थीम्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने अक्टूबर महीने में 4.11 लाख से ज्यादा फोलियो जोड़े हैं। इसके साथ ही म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल फोलियो की संख्या 9.37 करोड़ के पार पहुंच गई है। फोलियो के आंकड़े में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ऋण या बॉन्ड योजनाओं से योगदान बढ़ने के चलते हुई है। सितंबर महीने में 7.37 लाख फोलियो जुड़े थे। इस तरह सितंबर के मुकाबले अक्टूबर महीने में नए फोलियो में करीब 79% की कमी आई है।9,37,18,991 पर पहुंची संख्याम्यूचुअल फंड्स के लिए संगठन एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने के आखिर तक 45 म्युचुअल फंड कंपनियों के फोलियो की संख्या बढ़कर 9,37,18,991 पर पहुंच गई। सितंबर के आखिर तक यह संख्या 9,33,07,480 थी।सितंबर महीने में 7.37 लाख फोलियो जोड़ेम्यूचुअल फंड कंपनियों ने सितंबर महीने में 7.37 लाख फोलियो जुड़े थे। इससे पहले म्यूचुअल फंड कंपनियों के निवेशक खातों में अगस्त महीन में 4.25 लाख, जुलाई महीने में 5.6 लाख, मई महीने में 6.13 लाख व अप्रैल महीने में 6.82 लाख फोलियो की बढ़ोत्तरी हुई थी।क्या है फोलियो? एक निवेशक के एक से ज्यादा फोलियो हो सकते हैं और फोलियो में 18 लाख निवेशकों की बढ़ोतरी का मतलब ये नहीं है कि 18 लाख नए निवेशक बढ़े हैं। जिस तरह किसी व्यक्ति के एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हो सकते हैं वैसे ही एक निवेशक के एक से ज्यादा फाेलियो हो सकते हैं। ये एक यूनिक नंबर होता है जो निवेशक की पहचान होती है।


Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */