परेशानी बने दो राज्‍यों में पहली बार सबसे कम केस मिले, मौतों की संख्‍या में रिकॉर्ड गिरावट - News Summed Up

परेशानी बने दो राज्‍यों में पहली बार सबसे कम केस मिले, मौतों की संख्‍या में रिकॉर्ड गिरावट


परेशानी बने दो राज्‍यों में पहली बार सबसे कम केस मिले, मौतों की संख्‍या में रिकॉर्ड गिरावटRizwan Noor Khanकोरोना संक्रमण से जूझ रहे दो राज्‍यों में पहली बार सबसे कम नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, फरवरी के दूसरे सप्‍ताह में पहली बार देश में 10 हजार से कम नए केस मिले हैं। कोरोना से होने वाली डेली मौतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है। सक्रिय मामलों की संख्‍या पहली बार सबसे निचले स्‍तर पर पहुंची है और कोरोना रिकवरी रेट में फिर से उछाल आया है। आइये देखते हैं क्‍या कहती है पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट।दूसरी बार 10 हजार से कम दैनिक केसस्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,110 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। बीते दिन 11,831 मरीज मिले थे। फरवरी के दूसरे सप्‍ताह में यह पहला मौका है जब 10 हजार से कम नए केस मिले है। इससे पहले 2 फरवरी को सबसे कम 8 हजार दैनिक केस मिले थे।दो राज्‍यों में अचानक घटे मरीजपिछले लंबे समय से देश का कोरोना ग्राफ को बढ़ा रहे दो राज्‍यों में पहली बार कोरोना मरीजों की संख्‍या में कमी आई है। इस वजह से देश के कोरोना मरीजों की संख्‍या में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में केरल में पहली बार सबसे कम 3,742 मरीज मिले हैं। बीते दिन यहां इससे दोगुने मरीज मिले थे। वहीं, महाराष्‍ट्र में 2,216 मरीज मिले हैं, जबकि बीते दिन यहां करीब 4 हजार केस मिले थे।पहली बार सबसे कम दैनिक मौतेंदैनिक कोरोना मौतों में रिकॉर्ड स्‍तर पर गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 78 मौतें दर्ज की गई हैं। यह संख्‍या अब तक की सबसे कम है। बीते दिन भी केवल 84 मौतें दर्ज की गई थी। पिछले सप्‍ताह सबसे कम 97 मौतें दर्ज की गई थीं। दैनिक मौतों की लगातार घटती संख्‍या के साथ कोरोना डेथ रेट में भी बड़ी गिरावट आई है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.43 फीसदी है।कोरोना के कुल आंकड़े और रिकवरी रेटताजा मामलों को मिलाकार देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,47,304 हो गई है। इनमें से 1,05,48,521 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,55,158 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब सिर्फ 1,43,625 एक्टिव केस बचे हैं। देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.25 फीसदी पर पहुंच गया है।ये भी पढ़ें: दुनियाभर में भारतीय वैक्‍सीन का डंकावैक्‍सीन से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानेंजनवरी से दिसंबर तक सेहतमंद रहने के 12 तरीके


Source: Dainik Jagran February 09, 2021 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */