Dainik Bhaskar Jun 10, 2019, 07:56 PM ISTपुलिस लाठीचार्ज में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गएपटना. शिक्षकों के रिक्त पद पर बहाली की मांग को लेकर बिहार टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग पुल पर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प से पुल पर जाम की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को पुल से हटाया।बिहार टीईटी 2017 सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का कहना है हमारी एक ही मांग है शिक्षकों की प्राथमिक विद्यालयों में जल्द नियुक्ति की जाए। इसी मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुरुष जवानों ने लाठीचार्ज किया है। अगर सरकार शिक्षकों के रिक्त पद को जल्द बहाल नहीं की तो आगे उग्र प्रदर्शन करेंगे।कंटेंट-हेमंत
Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 14:15 UTC