पटना / जीतनराम मांझी के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश और राबड़ी - News Summed Up

पटना / जीतनराम मांझी के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश और राबड़ी


Dainik Bhaskar Jun 03, 2019, 07:58 PM ISTरामविलास पासवान के इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश और सुशील मोदीपटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, इस पार्टी में नीतीश और राबड़ी का सामना नहीं हुआ। राबड़ी के इफ्तार पार्टी से निकलने के बाद नीतीश पार्टी में पहुंचे।जीतनराम मांझी द्वारा दिए गए इफ्तार पार्टी में नीतीश के पहुंचने को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों के बीच राजनीतिक मनमुटाव की बात जगजाहिर है। ऐसे में नीतीश के इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने की चर्चा हर जगह है। मांझी की पार्टी में पहुंचने से पहले नीतीश लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में भी पहुंचे। पासवान के इफ्तार पार्टी में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल हुए।


Source: Dainik Bhaskar June 03, 2019 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */