Hindi NewsLocalBiharPatnaBy Killing A Fountain Of Poison, It Strangles The Limb, Considering It As An Ordinary Snake, Somwari Puja Was Being Doneपटना में पिंजड़े में मिला रसल वाइपर सांप: जहर की फुहार थूकता है जिससे गल जाता है अंग, साधारण सांप मानकर हो रही थी सोमवारी पूजासूचना मिलते ही पहुंच गई वन विभाग की टीम।पटना के राजवंशी नगर में एक पिजड़े में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की प्रजाति में शामिल रसल वाइपर पाया गया है। मुंह से जहर की फुहार मारने वाले इस खतरनाक सांप के जहर से इंसान अंधा हो सकता है। शरीर पर इसका जहर पड़ने से अंग गल जाता है। DAV स्कूल के पास पिजड़े में मिले सांप को देख लोगों ने पूजा शुरू कर दी। एक सामाजिक कार्यकर्ता को सांप देखने के बाद रसल वाइपर का शक हुआ और उन्होंने DFO को फोन कर आनन फानन में रेस्क्यू कराया। वन विभाग की टीम सांप को पिजड़े के साथ ले गई। अब जांच की जा रही है कि दुनिया का यह खतरनाक सांप पटना में पिजड़े में कहां से आया? आसपास के लोग CCTV से भी सांप की जानकारी जुटाने में लगे हैं।सावन की सोमवारी पर सुबह से सांप की पूजाप्रत्यक्षदर्शी का कहना है- 'सुबह सूचना मिली कि पिजड़े में सांप मिला है। भीड़ लगी है। लोग उसकी पूजा कर रहे हैं। सूचना देने वाले से तत्काल सांप की फोटो मांगी। सांप की फोटो और वीडियो देख दंग रह गए। रसैल वाइपर की प्रजाति के सांप होने का शक हुआ। तत्काल मौके पर पहुंचे और भीड़ को पिजड़े से दूर कराया'। विवेक का कहना है- 'इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पटना की DFO रुचि रंजन को दी। रसैल वाइपर प्रजाति की सूचना मिलते ही वन विभाग में भी हड़कंप मच गया। पिजड़े में सांप कैसे आया यह बड़ा सवाल था'।सूचना मिलते ही पहुंच गई वन विभाग की टीमवन विभाग की टीम ने रसल वाइपर की पुष्टि की और रेस्क्यू कर पिजड़े के साथ सांप को अपने साथ ले गई। वन अधिकारियों ने बताया- 'रसल वाइपर दुनिया के खतरनाक सांपों की प्रजाति में से एक है। इसके काटने के बाद इंसान 30 मिनट भी जिंदा नहीं रह पाता है। इंसान खून की उल्टी करने लगता है और मसूड़ों से भी खून आने लगता है। इससे खून तेजी से गाढ़ा हो जाता है, जिससें हार्ट से लेकर शरीर का अन्य अंग भी काम करना बंद कर देता है'। वन विभाग का कहना है- 'इसके काटने के बाद इंसान के बचने की संभावना नहीं होती है। यह मुंह से जहर की फुहार मारता है जिससे इंसान अंधा हो जाता है और जहां जहर पड़ता है अंग भी गलने लग जाता है।जानिए कितना खतरनाक है रसल वाइपर
Source: Dainik Bhaskar August 16, 2021 08:55 UTC