पकौड़ी दुकानों को भी लेना होगा ट्रेड लाइसेंस - News Summed Up

पकौड़ी दुकानों को भी लेना होगा ट्रेड लाइसेंस


धनबाद : शहरी क्षेत्र के दुकानदारों की तरह ही ग्रामीण इलाके की चाट-पकौड़ी की दुकानों को अब ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह लाइसेंस जिला परिषद धनबाद देगी। हालांकि इसे लेने के लिए दुकानदारों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।खबर है कि जिला परिषद जल्द ही ट्रेड लाइसेंस देने को लेकर प्रस्ताव पारित करने जा रही है। बीते आठ जून को आयोजित बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को शामिल किया गया था, लेकिन सदस्य उपस्थिति का कोरम पूरा नहीं होने के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका। उम्मीद है कि 20 जून तक बोर्ड की बैठक फिर से होगी और उस बैठक में ट्रेड लाइसेंस देने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी जाएगी।क्या है योजना : जिला परिषद की योजना है कि ग्रामीण क्षेत्र के कपड़ा दुकान, दवा दुकान, राशन दुकान, चाय, पकौड़ी और चाट समेत सभी प्रकार के दुकानदारों को एक पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए। ट्रेड लाइसेंस के माध्यम से यह पहचान पत्र दुकानदारों को उपलब्ध होगा। इससे बैंकों से ऋण अथवा अन्य कोई सहयोग लेने में इन दुकानदारों को मदद मिलेगी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Jagran


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */