पंजाब / 2022 में शिअद से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है भाजपा - News Summed Up

पंजाब / 2022 में शिअद से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है भाजपा


Dainik Bhaskar Jun 04, 2019, 09:53 PM ISTपंजाब में भाजपा का लंबे समय से अकाली दल के साथ गठबंधन है2019 लोकसभा चुनाव में अकाली दल 10, जबकि भाजपा 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थीजालंधर/चंडीगढ़. लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव शिअद से अलग होकर अकेले लड़ सकती है। इस बात के संकेत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला और कार्यकारिणी सदस्य सरजीवन जिंदल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पार्टी की एक बैठक के बाद दिए। उन्होंने कहा कि मिशन-2022 को लेकर आज बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान फैसला किया गया कि भाजपा को सभी 117 सीटों पर बूथ लेवल तक पूरी तैयारी करनी है। उन्होंने दावा किया कि हम प्रदेश में 85 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।असल में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने कहा था, 'भाजपा पूरे पंजाब की पार्टी बन गई है। हम कुछ ही क्षेत्रों में सीमित नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए ज्यादा सीटें चाहते हैं, ऐसे में सीटों के बंटवारे के लिए गठबंधन की शर्तों में बदलाव किया जाना चाहिए।'मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक की अध्यक्षता में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक मिशन-2022 हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2022 में होने वाले विधानसभा अकेले लड़ने की मांग की। बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें पूरी 117 सीटों पर हर बूथ लेवल पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी है। कैंडीडेट चाहे कोई भी, हम कम से कम 85 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरजीवन जिंदल ने कि कब तक अलायंस के दम पर चलते रहेंगे। हरियाणा में भी तो हमने अलग होकर चुनाव लड़ा और अच्छी जीत हासिल की है। पंजाब के मामले में भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सोचना चाहिए।2017 में हुए विधानसभा का परिणामपार्टी सीटों पर जीत कांग्रेस 77 आम आदमी पार्टी 20 शिअद-भाजपा 15 लोक इंसाफ पार्टी 2 कुल सीट 117नोट- 94 सीटों पर शिअद और 23 पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था।लोकसभा चुनाव में 2 सीटें जीत पाया शिअदप्रदेश में लोकसभा की 13 में से 8 सीटों पर कांग्रेस, 4 पर अकाली-भाजपा (दोनों के पास दो-दो सीटें) और एक पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2019 14:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...