पंजाब / 110 घंटे बाद बाेरवेल से निकाले गए 2 साल के बच्चे की मौत, गलत दिशा में सुरंग खोदने से वक्त लगा - News Summed Up

पंजाब / 110 घंटे बाद बाेरवेल से निकाले गए 2 साल के बच्चे की मौत, गलत दिशा में सुरंग खोदने से वक्त लगा


Dainik Bhaskar Jun 11, 2019, 01:36 PM IST2 साल का फतेहवीर गुरुवार को भगवानपुरा गांव में सात इंच चौड़े और 145 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया थाबचाव अभियान के दौरान बच्चे को ऑक्सीजन तो मुहैया करा दी गई थी, खाना-पानी नहीं पहुंच पा रहा थाजालंधर/सुनाम. पंजाब के संगरूर जिला के भगवानपुरा गांव में बोरवेल में फंसे दो साल के फतेहवीर सिंह को मंगलवार सुबह 5:30 बजे यानी 110 घंटे बाद निकाल लिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फतेहवीर गुरुवार शाम 4 बजे खेलते वक्त 9 इंच चौड़े और 145 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था और नीचे जाकर करीब 125 फीट पर फंसा हुआ था।फतेहवीर को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए 5 दिन से प्रशासन ने ऑपरेशन चलाया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसे ऑक्सीजन मुहैया कराने में कामयाबी मिल गई थी, लेकिन उस तक खाना और पानी पहुंच नहीं पा रहा था।गलत दिशा में सुरंग खुद गईरेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन की टीम के साथ, वाॅलंटियर्स, एनडीआरएफ और आर्मी की 119 असॉल्ट इंजीनियरिंग टीम ने काम किया। इस बोरवेल के ठीक बगल में 41 इंच की एक टनल तैयार की गई। मशीनों से काम करना मुश्किल होने पर हाथों से खुदाई की गई। बाल्टियों और तसलों की मदद से खोदी गई मिट्‌टी को बाहर निकाला गया। पैरलल टनल और बच्चे वाले बोरवेल को जोड़ने के लिए की गई खुदाई थोड़ी गलत दिशा में चली गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। हालांकि, रेस्क्यू टीम बोरवेल तक पहुंची। पाइप को काटा भी गया, लेकिन इसमें नीचे रेत भरी मिली। इसके बाद दिनभर फतेहवीर का यह पता नहीं चला कि टनल में से उस तक कैसे पहुंचा जाए। फिर सोमवार रात करीब 8 बजे आखिर लोकेशन मिली।रेत गिरने से परेशानी आईडीसी घनश्याम थोरी ने कहा, ‘‘सबसे नीचे डाले गए लोहे के पाइप से खिड़की खोल कर फतेहवीर की तरफ सुरंग बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन बार-बार रेत गिरने से सुरंग भर रही थी,जिस कारण देरी हुई।" 5वें दिन सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर अफसोस जताया था। कहा था कि हम अरदास कर रहे हैं, कि फतेहवीर को सही सलामत उसके परिवार को सौंपा जा सके। हम इस घड़ी में परिवार के साथ हैं।’’


Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 22:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */