पंजाब में आज चार जिलों में बारिश की संभावना: चंडीगढ़ में छाएंगे बादल, फरीदकोट में 38 डिग्री तापमान दर्ज - Punjab News - News Summed Up

पंजाब में आज चार जिलों में बारिश की संभावना: चंडीगढ़ में छाएंगे बादल, फरीदकोट में 38 डिग्री तापमान दर्ज - Punjab News


पंजाब में आज चार जिलों में बारिश की संभावना:चंडीगढ़ आज बादल छाए रहने की संभावना है।पंजाब में मानसून की विदाई के बाद अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। सभी जिलों का तापमान 33 डिग्री को पार कर गया । आज चार जिलों कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल है। जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। च. दस तारीख तक बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की 10 तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर हो जाएगा।इसी तरह अगर 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, यह मौसम डेंगू और मलेरिया के लिए आदर्श है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।पंजाब में आज इस तरह का मौसम रहेगा।पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमानचंडीगढ़ - शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।अमृतसर - शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 24.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।जालंधर - शुक्रवार शाम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।पटियाला - शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे । तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।मोहाली - अधिकतम तापमान बीते दिन 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।लुधियाना - शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज गया। आज बादल छाए रहेंगे। तापमान 23 डिग्री से 35 डिग्री के बीच में रह सकता है।


Source: NDTV October 06, 2024 17:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...