Hindi NewsLocalRajasthanJhalawarWas Absconding For 2 Months, Many Police Teams Were Searchingपंजाब पुलिस का बर्खास्त इंस्पेक्टर गिरफ्तार: 2 महीने से चल रहा था फरार, पुलिस की कई टीम कर रही थी सर्चझालावाड़ की रायपुर पुलिस ने पंजाब पुलिस के वांछित बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा को गिरफ्तार किया है।झालावाड़ की रायपुर पुलिस ने पंजाब पुलिस के वांछित बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक साथी और कार सहित दबोच लिया।पंजाब पुलिस से बर्खास्त किए जाने के बाद परमिन्दर सिंह बाजवा ने दाढ़ी, मूछ क्लीन सेव कर सिर मुंडा लिया और सिक्ख वेशभूषा की पगड़ी हटा दी।एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पंजाब पुलिस का बर्खास्त इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा जुलाई 2022 में प्रमारी नारकोटिक्स सेल फिरोजपुर कैंट में पदस्थापित था। एक व्यक्ति के पास 96 लाख रुपए मिलने पर उसने एएसआई अंगरेज सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जोगिंदर सिंह के साथ मिलकर उसके विरूद्ध 1 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपए ड्रग मनी का केस बना दिया था। विजिलेंस जांच में वह व्यक्ति निर्दोष साबित हुआ। इसके बाद पुलिस ने फर्जी मुकदमा बनाने और 81 लाख रुपए खुर्द-बुर्द कर देने पर इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा उसके साथी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध पंजाब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इसकी भनक लगते ही ये सभी फरार हो गए। इनकी तलाश के दौरान एएसआई अंगरेज सिंह और हेड कॉन्स्टेबल जोगिंदर सिंह को पंजाब पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि इस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा फरार चल रहा था।पंजाब पुलिस को इसके घर की तलाशी में भारी मात्रा में ड्रग और प्रतिबन्धित नशीली दवाइयों की खेप मिलने पर मादक पदार्थ तस्करी का मामला फिरोजपुर कैंट थाना कुलगरी, फिरोजपुर पर दर्ज किया। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इंस्पेक्टर बाजवा को बर्खास्त कर दिया। इसकी गिरफ्तारी के लिए सीजेएम कोर्ट फिरोजपुर कैंट ने गिरफ्तारी वारण्ट भी जारी किया हुआ है। इंस्पेक्टर बाजवा की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब सीआईए फिरोजपुर और पंजाब पुलिस की विभिन्न टीमें पीछे लगी हुई थी।ऐसे आया पकड़ मेंएसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पंजाब पुलिस से इनपुट मिला की फरार बर्खास्त इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा गोवा में फरारी काट रहा था। जहां पर पंजाब पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर उसके किसी साथी के साथ लग्जरी कार से गोवा से वाया पुणे, महाराष्ट्र, इन्दौर मध्यप्रदेश होकर राजस्थान कोटा की तरफ आ रहा है। इनके पास हथियार भी हो सकते हैं। इस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तोमर ने स्वयं के निर्देशन में ऑपरेशन चलाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के सुपरविजन व अरुण शर्मा सीओ पिड़ावा की देखरेख में थानाधिकारी थाना रायपुर भूपेश शर्मा के नेतृत्व में थाना रायपुर की टीम को एक्टिव कर चंवली नाका मध्यप्रदेश सीमा से रायपुर कस्बे तक नाकाबन्दी जाल बिछाकर रायपुर थाना के सामने बुलेट प्रूफ हथियार बंद नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान इन्दौर एमपी की तरफ से आ रही एक ब्रेजा कार को रोका तो कार में दो व्यक्ति मिले, जिनसे पूछताछ करने पर मौजूद दस्तावेज के आधार पर फरार बर्खास्त इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा व उसका साथी ड्राइवर हरमीत सिंह सिद्धू निकले। वे नाकाबंदी टीम के साथ लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो गए, जिन्हें शांति भंग के आरोप में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस अधिकारी मय टीम रायपुर पहुंचने पर परमिन्दर सिंह बाजवा और साथी हरमीत सिंह सिद्धू तथा उनके कब्जे से मिली कार को पंजाब पुलिस को सुपुर्द किया गया।विवादों से सुर्खियों में रहा है बर्खास्त इंस्पेक्टरपुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा पंजाब राज्य में विभिन्न विवादों से सुर्ख़ियों में रहा है। जिसके बारे में सरकारी पिस्टल व निजी लाइसेंसी रिवाल्वर सहित फरार हो जाने, धमकाने जैसे कई मामले सोशल मीडिया, यूट्यूब व गूगल पर भी सुर्खियों में है। पकड़े गए आरोपी बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर परमिन्दर सिंह बाजवा ने फरारी के दौरान अपना हुलिया भी पूरी तरह बदल लिया। दाढ़ी, मूछ क्लीन सेव कर सिर मुंडा लिया और सिक्ख वेशभूषा की पगड़ी हटा दी, जिससे आसानी से कोई पहचान नहीं सके।
Source: Dainik Bhaskar September 23, 2022 20:24 UTC