पंजाब चुनाव 2022ः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री मजीठिया के मीडिया एडवाइजर और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल - News Summed Up

पंजाब चुनाव 2022ः अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री मजीठिया के मीडिया एडवाइजर और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल


जालंधर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के सांसद हंस राज हंस की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। मौके पर अभी तक पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नहीं पहुंचे हैं।जासं, जालंधर। एक दिन पहले पूर्व कांग्रेस विधायक अरविंद खन्ना के भाजपा में शामिल होने के बाद भी कई नेताओं का भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी है। बुधवार को जालंधर में अकाली दल को बड़ा झटका लगा। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मीडिया एडवाइजर सहित दो पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शिअद के पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी और पूर्व विधायक सतवंत सिंह मोही भाजपा में शामिल हो गए। उनके अलावा शिरोमणि अकाली दल स्टूडेंट विंग के नेता अमृतपाल सिंह डल्ली भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जालंधर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।मजीठिया के मीडिया एडवाइजर सरचांद सिंह भी अब भाजपा में आए गए हैं।इस मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में शेखावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को न तो उनकी और न ही जनता गंभीरता से ले रही है। भाजपा के सीएम फेस के बारे के पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय चुनाव के बाद पार्टी करेगी।बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली में पूर्व कांग्रेस विधायक अरविंदर खन्ना और लुधियाना से यूथ अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह गोशा ने भाजपा का दामन थामा है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। अभी गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन उससे पहले अन्य दलों के बड़े नेताओं का भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी है।यह भी पढ़ें - पंजाब विधानसभा चुनाव 2022ः वर्ष 1952 और 57 में नवांशहर से चुने गए थे दो विधायक, जानें रोचक मामलायह भी पढ़ें - पंजाब चुनाव 2022ः लंबी की लड़ाई पर रहेगी सबकी नजर, पिछली बार बड़े बादल ने कैप्टन को दी थी शिकस्त


Source: Dainik Jagran January 12, 2022 13:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */