पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से पूछा- क्या हो अगर आपका नाम कोई गोधरा से जोड़े - News Summed Up

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से पूछा- क्या हो अगर आपका नाम कोई गोधरा से जोड़े


खास बातें कैप्टन ने सैम पित्रोदा से भी जताई असहमति कहा- पीड़ितों को नहीं मिला अभी तक न्याय पीएम मोदी पर साधा निशानापंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि यह बिलकुल गलत है कि सिख दंगों से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जोड़ा जाए. कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'क्या हो अगर आपका नाम अगर गोधरा से जोड़ा जाए? गौरतलब है कि बीजेपी ने ट्वीटर पर राजीव गांधी के भाषण का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. उनके इस बयान को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख दंगों से जोड़कर देखा जाता रहा है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा, ' 1984 का दंगा एक बड़ी दुखद घटना थी, इसके पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है.


Source: NDTV May 11, 2019 03:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */