राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक संवत् 1941, आषाढ़ शुक्ला प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम संवत् 2076 सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 19, शव्वाल 29, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 जुलाई सन् 2019 ई॰।सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।आद्रा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, ध्रुव योग पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ।किस्तुघ्न करण पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 09 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 3 जुलाई: सुबह 05 बजकर 34 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 3 जुलाई: शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्तःअमृत काल आज मध्यरात्रि 02 बजकर 27 मिनट से मध्यरात्रि 03 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि में 12 बजकर 21 मिनट से 01 बजकर 05 मिनट तक होगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 11 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 07 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 26 मिनट तक यमगंड रहेगा।आज के उपायः जल में गुड़ या चीनी मिलाकर पीपल को जल दें। पितरों का ध्यान करें।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times July 02, 2019 19:07 UTC