राष्ट्रीय मिति कार्तिक 27, शक संवत् 1941, मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2076 सौर मार्गशीष मास प्रविष्टे 03, रवि उल अव्वल 20, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 नवम्बर सन् 2019 ई०। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि सायं 05 बजकर 10 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ।वणिज करण सायं 05 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार संक्रान्ति पुण्य, सूर्यादय से मध्याह्न तक।सूर्योदय का समय दिल्ली 18 नवंबर: सुबह 06 बजकर 45 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 18 नवंबर: शाम 05 बजकर 26 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 04 बजकर 08 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 06 बजकर 46 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 46 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक। गण्ड मूल काल रात्रि 10 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक। भद्राकाल शाम 05 बजकर 10 मिनट से अगली सुबह 04 बजकर 25 मिनट तक।आज के उपायः सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं। शिवजी की पूजा करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times November 17, 2019 21:33 UTC