पंकज चौधरी ने वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला - News Summed Up

पंकज चौधरी ने वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला


छह बार के सांसद चौधरी को बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। 56 वर्षीय चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989-91 में गोरखपुर नगर निगम के सदस्य के रूप में की थी। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से लोकसभा सांसद हैं।एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘पंकज चौधरी ने आज यहां वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाल लिया।’’पिछले तीन दशक से अधिक समय से लोक सेवा में सक्रिय चौधरी पूर्व में गोरखपुर के उप महापौर के पद पर भी रहे हैं।वित्त मंत्रालय में अब दो चौधरी और भागवत किशनराव कराड के रूप में दो राज्य मंत्री होंगे। 64 वर्षीय कराड ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया था।


Source: Navbharat Times July 09, 2021 11:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */