ये स्क्रिप्टेड नहीं हो सकता, यह बोलने के हमारे पास कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है, उसमें डिलीवरी राइडर और मुंह बांधकर आई महिला कस्टमर का चेहरा भी नहीं दिखाई देता है। साथ ही, वह दोनों जिस तरह से एक दूसरे से संवाद करते हैं। वह सुनकर भी यहीं लगता है कि वह एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल है। खैर, कमेंट सेक्शन में लोग भी ऐसा ही कुछ अनुमान लगा रहे हैं।लेकिन आइए बात करते हैं, इंसानियत के लॉजिक की! जी हां, अगर आप भी कभी ऐसा कोई आइडिया अपनाने की फिराक में है, तो यह समझ लीजिए कि अगर डिलीवरी बॉय, आपके ऑर्डर के साथ आपको भी कहीं छोड़ रहा है, तो इससे फर्क पड़ता है। क्योंकि बाइक या स्कूटी का इंजन, 1 से अधिक व्यक्ति के बैठने पर ज्यादा पॉवर लगाता है। जिससे तेल का भी खर्च आता है।
Source: Navbharat Times February 24, 2026 15:19 UTC