नोरा फतेही का दिल्ली पुलिस के सामने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था सुकेश - News Summed Up

नोरा फतेही का दिल्ली पुलिस के सामने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था सुकेश


मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को आज के समय में कौन नहीं जानता होगा नोरा आज के समय में किसी के पहचान की मौताज नहीं है। नोरा फतेही को लेकर हालही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोरा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गुरुवार दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है। जिसमे एक्ट्रेस ने चौकाने वाले खुलासे किये है। नोरा के इन खुलासों ने सभी को हैरान कर रख दिया है। दरअसल आपको बता दे की हालही में गुरूवार को नोरा और पिंकी ईरानी से पूछताछ हुई है। ये सब कुछ 5 घंटे तक चला है। दिल्ली की पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग ने कई सवाल किए किये है।वही आपको बता दे की रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आज नोरा, महबूब और पिंकी ईरानी तीनों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की गई। तीनों की स्टेटमेंट के बाद हम संतुष्ट हैं। महबूब को जो 65 लाख की कार गिफ्ट की गई थी उसने आगे बेच दी थी। यह जानकारी ED के संज्ञान में भी है।वही एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले को लेकर नोरा का कहना यह है कि मैंने संपर्क इसलिए तोड़ा क्योंकि वह जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। नोरा यह नहीं कह रही कि उसको पता चल गया था कि कुछ गड़बड़ है। बाकी जांच में सब सामने आएगा। हमने भी पूछा कि कार क्यों वापस नहीं की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने मांगी नहीं और हमने दी नहीं, रिश्तेदार इस्तेमाल कर रहे थे।


Source: Dainik Bhaskar September 19, 2022 15:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */