इस बार राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार दरअसल, बिहार में पिछले 30 साल के दौरान फुल टर्म वाली हर सरकार के मुखिया का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ है। लेकिन इस बार नीतीश कुमार जब सातवीं बार सीएम बनने जा रहे हैं तो उनका शपथ समारोह राजभवन में होगा। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शपथ समारोह की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बार गांधी मैदान में शपथ ग्रहण नहीं होने की वजह कहीं न कहीं कोरोना संकट है। गांधी मैदान में शपथ समारोह में ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना रहेगी, जिससे कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस पर असर पड़ सकता है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसे भी पढ़ें:- बिहार में नीतीश सरकार बनी नहीं लेकिन आरजेडी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणीलालू हों या नीतीश, गांधी मैदान में लिया शपथ इससे पहले 1990 से लेकर 2015 तक जो भी मुख्यमंत्री बने हैं, फिर चाहे वो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हों या फिर नीतीश कुमार, सभी ने पटना के गांधी मैदान में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसकी शुरूआत लालू प्रसाद यादव ने की थी 1990 में उन्होंने गांधी मैदान में शपथ लिया था। उसके बाद फूल टर्म वाली हर सरकार के मुखिया ने शपथ को लेकर गांधी मैदान को चुना। इसके बाद 1990, 1995 और 2000 में भी गांधी मैदान में शपथ ग्रहण हुआ।महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद 2017 में नीतीश ने राजभवन में ली शपथ 2005 में नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांधी मैदान में ही शपथ ग्रहण किया। फिर 2010, 2015 में भी नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में ही शपथ ली। हालांकि, जुलाई 2017 जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ा और बीजेपी के साथ मिलकर जब फिर से अपनी सरकार बनाई तब राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में उन्होंने शपथ ली थी।
Source: Navbharat Times November 15, 2020 12:56 UTC