नीतीश का राज्यसभा जाना पहले से तय: बक्सर में बोले प्रशांत किशोर, कहा-गुजरात में होगा बिहार CM का रिमोट - News Summed Up

नीतीश का राज्यसभा जाना पहले से तय: बक्सर में बोले प्रशांत किशोर, कहा-गुजरात में होगा बिहार CM का रिमोट


जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत रविवार को बक्सर पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत क‍िशोर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर कई तीखे बयान दिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना पहले से तय और सुनियोजित कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार का चुनाव कई मायनों में अप्रत्याशित रहा और पहली बार बिहार में 10-10 हजार रुपये देकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता की वास्तविक इच्छा का नहीं है।नीतीश की लोकप्र‍ियता का परिणाम नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि 202 विधायकों के समर्थन से मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार तीन महीने के भीतर ही पद छोड़ने की स्थिति में आ गए हैं, क्योंकि उन्हें भी पता है कि यह उनकी लोकप्रियता का परिणाम नहीं है।उन्होंने कहा कि इस परिणाम को लाने में भाजपा के लोगों की भूमिका रही है और उसी कारण उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ रही है। प्रशांत किशोर ने बताया कि जन सुराज ने चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।सड़क की राजनीत‍ि करते हुए उठाएंगे आवाज उन्होंने कहा कि इसके लिए हर जिले में संगठन को पुनर्गठित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार को जल्द ही ऐसा नया मुख्यमंत्री मिल सकता है, जिसका “रिमोट कंट्रोल गुजरात में होगा।”


Source: Dainik Jagran March 15, 2026 21:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */