नियुक्ति / केशनी आनंद बनी हरियाणा की नई मुख्य सचिव, दो बहनें भी रह चुकी हैं मुख्य सचिव - News Summed Up

नियुक्ति / केशनी आनंद बनी हरियाणा की नई मुख्य सचिव, दो बहनें भी रह चुकी हैं मुख्य सचिव


1983 बैच की आईएएस है केशनी आनंद अरोड़ा, अगले साल सितंबर में होगी रिटायरकेशनी आनंद अरोड़ा प्रदेश की पांचवीं महिला मुख्य सचिव हैंDainik Bhaskar Jun 30, 2019, 05:48 PM ISTचंडीगढ़. 1983 बैच की आईएएस अधिकारी केशनी आनंद अरोड़ा हरियाणा की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव डीएस ढेसी के रविवार को रिटायर्ड होते ही केशनी आनंद को मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अरोड़ा इससे पहले वित्त और राजस्व एवं प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव थी। केशनी आनंद अगले साल 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगी।केशनी की दो बहनें भी रह चुकीं मुख्य सचिवकेशनी आनंद अरोड़ा प्रदेश की पांचवीं महिला मुख्य सचिव हैं। उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद चौधरी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थी, जबकि दूसरे नंबर की बहन उर्वशी गुलाटी भी मुख्य सचिव रहीं हैं। इसके अलावा प्रोमिला ईस्सर और शकुंतला जाखू भी मुख्य सचिव पद पर रहा चुकी हैं।


Source: Dainik Bhaskar June 30, 2019 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */