नितिन गडकरी बोले- बीजेपी व्यक्ति केंद्रित नहीं विचारधारा आधारित पार्टी, सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं है - News Summed Up

नितिन गडकरी बोले- बीजेपी व्यक्ति केंद्रित नहीं विचारधारा आधारित पार्टी, सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं है


भारतीय जनता पार्टी के व्यक्ति- केन्द्रित पार्टी बन जाने की धारणा को खारिज करते हुये केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है.उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी न कभी केवल अटल जी की बनी, न कभी अडवाणी जी की और न ही यह कभी केवल अमित शाह या नरेंद्र मोदी की पार्टी बन सकती है.'' उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है और यह कहना गलत है कि भाजपा मोदी-केन्द्रित हो गयी है.'' इस सवाल के जवाब में कि क्या भाजपा में 'इंदिरा इज इंडिया एन्ड इंडिया इज इंदिरा' की तर्ज पर 'मोदी ही भाजपा और भाजपा ही मोदी' वाली स्थिति हो गयी है, गडकरी ने कहा, ‘‘भाजपा जैसी पार्टी व्यक्ति-केन्द्रित कभी नहीं हो सकती है. यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी बोले- बीजेपी व्यक्ति केंद्रित नहीं विचारधारा आधारित पार्टी, सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं हैगडकरी ने कहा कि यह विचारधारा पर आधारित पार्टी है. यह धारणा गलत है कि भाजपा मोदी केन्द्रित हो गयी है.


Source: NDTV May 10, 2019 07:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */