नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: खलीलाबाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट तिराहा से पकड़ा, कोर्ट भेजा - Kahlilabad(Sant Kabir Nagar) News - News Summed Up

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: खलीलाबाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट तिराहा से पकड़ा, कोर्ट भेजा - Kahlilabad(Sant Kabir Nagar) News


नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: खलीलाबाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट तिराहा से पकड़ा, कोर्ट भेजाराजेश कुमार | खलीलाबाद(संत कबीर नगर), संतकबीर नगर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी गिरफ्तार।कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कलेक्ट्रेट तिराहा से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया।क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार ने बताया कि यह मामला 27 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। वादिनी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस ने महिला अपराधों की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरोपी की पहचान राजेश पुत्र निर्मल, निवासी सिरजम, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। उसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राजीव कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार गौड़ और होमगार्ड उमाशंकर गुप्ता शामिल थे।


Source: Dainik Bhaskar December 28, 2025 16:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */