Dainik Bhaskar May 11, 2019, 01:10 PM ISTयात्रियों को दिल्ली तक भेजने के लिए सुबह 9 बजे एक नया प्लेन बुलाया गयाफ्लाइट को बेंगलुरु से शुक्रवार रात के 10 बजे उड़ान भरनी थीनागपुर. बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की शनिवार रात करीब एक बजे नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। उस वक्त प्लेन में कर्मचारियों समेत कुल 152 लोग सवार थे। फ्लाइट को बेंगलुरु से शुक्रवार रात के 10 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन, यह साढ़े 11 बजे उड़ा। रात लगभग साढ़े 12 बजे विमान को आपात लैंडिंग के लिए नागपुर डायवर्ट किया गया। करीब एक बजे इसे एयरपोर्ट पर उतारा गया।करीब 4 घंटे प्लेन में रहे यात्रीविमान में मौजूद एक यात्री अरविंद गुगलानी ने कहा, "हमें सुबह के साढ़े पांच बजे तक विमान के अंदर रखा गया। बाद में हमें विमान से बाहर निकलने दिया गया। सभी यात्रियों को बाद में चाय और पोहा दिया गया।"स्पाइस जेट ने कहा- फ्यूल टैंक गेट में प्रॉब्लम थीघटना को लेकर स्पाइसजेट के अधिकारियों का कहना है कि विमान की नागपुर में आपात लैंडिंग इसलिए हुई, क्योंकि फ्यूल टैंक गेट में परेशानी आ गई थी। उनके मुताबिक, सभी यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य स्थल भेज दिया गया। यात्रियों को दिल्ली तक भेजने के लिए सुबह 9 बजे एक नया प्लेन बुलाया गया।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 07:13 UTC