Hindi NewsLocalRajasthanJaipurNomination Begins For Election On The Post Of Mayor, BJP Congress Will Decide Their Candidates Todayनगर निगम चुनाव 2020: मेयर पद पर चुनाव के लिए नामांकन शुरू, भाजपा-कांग्रेस आज तय करेगी अपने उम्मीदवारजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहापौर पद के लिए आवेदन 4 और 5 नवंबर को भरे जाएंगे। जरूरत होने पर चुनाव 10 नवंबर को होंगे।जयपुर के दोनों नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज दोनों पार्टियों के पदाधिकारी जीते हुए प्रत्याशियों संग मेयर के उम्मीदवार का चयन करने के लिए चर्चा करेंगे। दोनों ही पार्टियों का मुख्य फोकस नगर निगम हैरिटेज बना हुआ है। क्योंकि यहां सबसे दोनों में से किसी भी पार्टी का बहुमत नहीं है। आज सुबह नगर निगम हैरिटेज और नगर निगम ग्रेटर कार्यालय पर नामांकन की प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे से शुरू की गई। ग्रेटर में रिटर्निंग अधिकारी कैलाश यादव को लगाया है, जबकि हैरिटेज में प्रतिभा पारीक को। पारीक ने बताया कि मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए सुबह से 2 आवेदन गए है। वहीं नगर निगम ग्रेटर से एक आवेदन गया है। उन्होने बताया कि नामांकन 5 नवंबर दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 7 नवंबर को नाम वापसी। आवश्यकता होने पर 10 नवंबर को मतदान करवाए जाएंगे।बीजेपी के जीते हुए प्रत्याशी आज लेंगे सर्टिफिकेटनगर निगम चुनावों में भाजपा के जीते हुए प्रत्याशी आज अपना निर्वाचन का सर्टिफिकेट लेने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इन सभी प्रत्याशियों को एक साथ बस में बैठाकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर लाया जाएगा, जहां वे सर्टिफिकेट लेने के साथ ही शपथ भी लेंगे।
Source: Dainik Bhaskar November 04, 2020 08:07 UTC