शहर के मियां का पूरा इलाके की घटनामारपीट में 9 लोग घायल भी हुएDanik Bhaskar Sep 27, 2018, 12:18 PM ISTधौलपुर. शहर के मियां का पूरा इलाके में मामूली कहासूनी के बाद हुई फायरिंग में सरपंच पति की मौत हो गई। बदला लेने आए दूसरे पक्ष के लोगों ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। मामले में नौ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।कुछ दिन पहले शराब को लेकर हुई कहासुनी के बाद सरपंच पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिस पर आपत्ति करने सरपंच पक्ष दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचा। इस दौरान झगड़ा बढ़ गया। फायरिंग में सरपंच पति विक्रम कुमार की मौत हो गई।मौत होने के तुरंत बाद सरपंच गुट के लोगों ने लाठियों से पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा के परिजनों पर हमला बोल दिया। इसमें फायरिंग के आरोपी राम और उसके पुत्र दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में 8 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में घंटे भर तक चले संघर्ष के दौरान दूसरे पक्ष से सरपंच का जेठ उत्तम भी घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। झगड़े की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल अस्पताल में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह का कहना है कि वह मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2018 05:36 UTC