बरेली (ब्यूरो)। गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पूरब को समर्पित हर साल की तरह इस साल भी नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरु ग्रन्थ साहिब की अगुवाई में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुभाष नगर कमेटी व साध संगत के सहयोग से बड़ी धूमधाम से निकला गया। नगर कीर्तन कचहरी, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नॉवल्टी चौराहा, क़ुतुबखाने होता हुआ कोहड़ापीर गुरूद्वारे पर पहुंचकर समाप्त हुआ।यह रहे आकर्षण का केन्द्रनगर कीर्तन मे पंज प्यारे, कीर्तन जत्था, शाब्दि जत्था, पाइप बैंड, स्कूल के बच्चे, गतका पार्टी, आदि शामिल रहे। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने करतब दिखाए, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए। तो वहीं पंज प्यारे भी नगर कीर्तन के साथ आगे एक वेश में दिख रहे थे।जगह-जगह हुआ स्वागतनगर कीर्तन का चौकी चौराहे पर ज्ञानी काला सिंह ने भव्य स्वागत किया। जगह जगह लंगर पानी के स्टाल लगाए गए। नगर कीर्तन की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगत नु गुरु महाराज का लंगर छककर खुशियां प्राप्त की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, महासचिव साहिब सिंह होरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू कालरा, हरभजन सिंह मोंगा, गुरविंदरपाल सिंह छाबरा, हरप्रीत सिंह गोलू, परदमन सिंह, लक्की सोढ़ी, जोरावर सिंह, नवनीत सिंह पट्टा, अमरजीत सिंह कालू, राजा भाई आदि लोग शामिल रहे।यह भी रहे मौजूद रहेइस मौके सपा नेता अनुराग सिंह नीटू, भाजपा से डॉ। परमेंदर माहेश्वरी, संतोष गंगवार, डॉ। केएम अरोरा, पप्पू भरतौल, डॉ। उमेश गौतम, अतुल कपूर सबने गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेक कर गुरु की बक्शिश प्राप्त की।
Source: Dainik Jagran November 13, 2021 17:37 UTC