धर्मशाला के विधायक की पत्नी ओशिन ने फिर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, जानिए क्‍या कहा विशाल नैहरिया ने - News Summed Up

धर्मशाला के विधायक की पत्नी ओशिन ने फिर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, जानिए क्‍या कहा विशाल नैहरिया ने


धर्मशाला के विधायक की पत्नी ओशिन ने फिर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, जानिए क्‍या कहा विशाल नैहरिया नेOshin Allegation in Vishal Nehariya हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की प्रोबेशनर अधिकारी एवं धर्मशाला के विधायक की पत्नी ओशिन शर्मा ने पति पर फिर प्रताडऩा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पति और उनके परिवार के सदस्य लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं।बिलासपुर, जागरण संवाददाता। Oshin Allegation in Vishal Nehariya, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की प्रोबेशनर अधिकारी एवं धर्मशाला के विधायक की पत्नी ओशिन शर्मा ने पति पर फिर प्रताडऩा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पति और उनके परिवार के सदस्य लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। पति उसे अब भी दिमागी तौर पर परेशान कर रहे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि धर्मशाला में सत्ता के दुरुपयोग को रोका जाए। जो जनता के सामने कुछ हैं और पीठ पीछे कुछ और हैं वह किसी के साथ न्याय नहीं कर सकते।उन्होंने बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से उनके पति को पूरे स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार है, वैसे ही अधिकार उन्हें भी है, लेकिन पति फिर भी परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कारण से अब वह अपने दायित्व का भी सही तरीके निर्वहन नहीं कर पा रही है।26 अप्रैल 2021 में उनका विवाह धर्मशाला के विधायक के साथ हुआ था। उसके बाद उनके साथ अत्याचार शुरू हो गए थे। उन्होंने कुछ समय तक तो सहन किया, लेकिन जब विरोध किया तो गत वर्ष जून में उनके साथ उनके पति व परिवार के सदस्यों द्वारा न केवल उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया था, बल्कि मारपीट भी की गई थी।उसके बाद उन पर पुलिस मेें की गई एफआइआर वापस लेने का दबाव डाला गया। उन्होंने इसलिए एफआइआर वापस ली थी, क्योंकि उन्हें उनके पति ने दस वर्ष तक तलाक नहीं देने की बात कही थी। हालांकि यह मामला अभी न्यायालय में लंबित है, फिर भी उनके पति द्वारा परेशान किया जा रहा है।ओशिन ने कहा कि इस मामले पर उनके पति द्वारा मीडिया में जो बयान दिया गया था, उस पर बाद में वह मुकर गए थे। उन्होंने कहा कि जब वह जोगेंद्रनगर व हमीरपुर मेें प्रोबेशनर पीरियड पर कार्यरत थी तो भी उनके पति वहां पर परेशान करने का प्रयास करते थे। यहीं नहीं, हिप्पा में प्रशासनिक अधिकारी के प्रशिक्षण के दौरान भी उन्हें बेवजह तंग किया गया। इस कारण उन्हें शिमला के ढली थाने में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति उनके खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग कर सकते हैं। वह इस संबंध में लोगों को जागरूक कर सच्चाई सामने रखना चाहती हैं।जागरूकता की कमी की वजह से हो रही घरेलू हिंसाएंउन्होंने कहा कि सही जागरूकता की कमी के कारण आज समाज मेें कितनी महिलाएं व बेटियां घरेलू ङ्क्षहसा की शिकार हो जाती हैं और वह डर के कारण कुछ बोल भी नहीं पाती है। उनके साथ जब यह घटना हुई थी, तब उन्हें समाज का समर्थन मिला था। उन्हें उम्मीद है कि अब भी लोग उनका साथ देंगे, क्योंकि हम सभी को स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बेटियों के अधिकारों के हनन को रोकने के लिए प्रधानमंत्री से मांग की है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है तो दूसरी ओर बेटियां घरेलू ङ्क्षहसा की शिकार हो रही हैं और इस ङ्क्षहसा का शिकार होने वाली बेटियों में वह भी एक है।यह कहा विशाल नैहरिया नेवहीं, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने इस पर कहा कि, हम दोनों के बीच का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले के बारे में मुझे कुछ भी नहीं कहना है।


Source: Dainik Jagran January 13, 2022 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */