धनबाद में पिछले वर्ष की तुलना इस बार पटाखों का शोर कम - News Summed Up

धनबाद में पिछले वर्ष की तुलना इस बार पटाखों का शोर कम


धनबाद में पिछले वर्ष की तुलना इस बार पटाखों का शोर कमधनबाद में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पटाखों का शोर कम सुनाई दिया। इसे एनजीटी की गाइडलाइन का असर कहें या पटाखों की कम हुई बिक्री। लेकिन फायदा हमारी सेहत को ही हुआ। अमूमन बैंक मोड़ इलाका सबसे अधिक प्रभावित रहता था अबकी बार यहा ध्वनि प्रदूषण 89.58 डेसिबल मापा गया। पिछली बार यह स्तर 107.2 डेसिबल था।धनबाद : धनबाद में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पटाखों का शोर कम सुनाई दिया। इसे एनजीटी की गाइडलाइन का असर कहें या पटाखों की कम हुई बिक्री। लेकिन फायदा हमारी सेहत को ही हुआ। अमूमन बैंक मोड़ इलाका सबसे अधिक प्रभावित रहता था, अबकी बार यहा ध्वनि प्रदूषण 89.58 डेसिबल मापा गया। पिछली बार यह स्तर 107.2 डेसिबल था।झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार सबसे अधिक पटाखों का शोर बैंक मोड़ में ही रहा। इसके बाद बरटाड़ और हीरापुर इलाके में पटाखों का शोर सुनाई दिया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के आलोक में जेएसपीसीबी ने सिर्फ दो घटे रात आठ से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की अनुमति दी थी, लेकिन यह बात किसी ने मानी नहीं। देर रात तक पटाखे चलते रहे। इसमें भी रात्रि आठ से 11 बजे के बीच सबसे अधिक पटाखे फोड़े गए। ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से तीन जगह ध्वनि मापक यंत्र लगाया गया था। इसमें बैंक मोड़, हीरापुर और बरटाड़ शामिल था। जेएसपीसीबी के अनुसार सुबह छह से रात 10 बजे तक 55 डेसीबल और रात 10 से सुबह छह बजे तक 45 डेसीबल ही स्तर रहना चाहिए।-------------------इन इलाकों में सबसे अधिक हुई आतिशबाजीबैंक मोड़, हीरापुर, बरटाड़, जयप्रकाश नगर, धैया, पुराना बाजार, सरायढेला धनसार, मटकुरिया, हाउसिंग कॉलोनी, हीरापुर, बिनोद नगर, बिशुनपुर, जोड़ाफाटक रोड।-------------------दीवाली के पहले शुक्रवार को ध्वनि प्रदूषण की स्थितिस्थान ध्वनि प्रदूषण (डेसिबल)बरटाड़ - 66.21हीरापुर - 63.88बैंक मोड़- 70.46----------------------2020 में धनबाद में ध्वनि प्रदूषण का स्तरस्थान ध्वनि प्रदूषण (डेसिबल)बरटाड़ - 84.18हीरापुर - 87.16बैंक मोड़- 89.58----------------------2019 में धनबाद में ध्वनि प्रदूषण का स्तरस्थान ध्वनि प्रदूषण (डेसिबल)बरटाड़ - 106.7हीरापुर - 107.5बैंक मोड़- 107.2----------------------------2018 की दीवाली का स्तरबरटाड़ : 90.08हीरापुर : 91.08सरायढेला : 90.85बैंक मोड़ : 93.51पुराना बाजार : 92.96(नोट - ध्वनि प्रदूषण का आकड़ा डेसिबल में)-----------------------ध्वनि प्रदूषण का हाल2017 की दीवाली का स्तरबरटाड़ : 91.08हीरापुर : 91.01सरायढेला : 89.86बैंक मोड़ : 93.51पुराना बाजार : 91.96------------------2016 की दीवाली का स्तरबरटाड़ : 90.5हीरापुर : 89.65सरायढेला : 89.66बैंक मोड़ : 93.01पुराना बाजार : 90.65-------------------इन क्षेत्रों में तीन दिन तक मापा गया प्रदूषण का स्तर- बैक मोड़ थाना- हीरापुर- बरटाड़डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 16, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */