जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी।दोनों ओर से यह ट्रेन नए नंबर के साथ चलेगी। इस ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के आठ, थर्ड एसी तीन व सेकंड एसी का एक कोच जुड़ा है।नियमित बनकर चलते ही स्लीपर का एक कोच और जुड़ कर नौ कोच के साथ चलेगी। ट्रेन का ठहराव चंद्रपुरा स्टेशन पर भी होगा।पुरुलिया-आनंदविहार एक्सप्रेस का उद्घाटन आजपुरुलिया से रांची होकर आनंदविहार के बीच चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन आज होगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन पुरुलिया से शाम 3:55 पर चलकर मूरी, रांची, टाटीसिल्वे, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड व डेहरी आन सोन होकर रविवार रात 8:35 पर आनंदविहार पहुंचेगी।
Source: Dainik Jagran March 14, 2026 08:13 UTC