धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस में रांची का कोटा सिर्फ 20 सीट, यात्रियों के सामने परेशानी - News Summed Up

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस में रांची का कोटा सिर्फ 20 सीट, यात्रियों के सामने परेशानी


जागरण संवाददाता, रांची। धनबाद से कोयंबटूर (पोत्तनूर) के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 16620 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (Dhanbad Amrit Bharat Express) में रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सीटों की कमी को लेकर मामला उठाया गया है।इस ट्रेन में रांची से कोयंबटूर तक मात्र लगभग 20 सीटों का ही कोटा निर्धारित है, जिसके कारण रांची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को टिकट पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।उन्होंने पत्र में कहा है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों को जनरल वेटिंग लिस्ट की सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी कम हो जाती है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बोकारो और रांची क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रमिक, विद्यार्थी और मरीज दक्षिण भारत जैसे कोयंबटूर, इरोड, काटपाड़ी और वेल्लोर की यात्रा करते हैं। ऐसे में इस रूट पर यात्रियों की मांग काफी अधिक है, लेकिन रांची का कोटा बहुत कम होने के कारण लोगों को टिकट लेने में कठिनाई होती है।


Source: Dainik Jagran March 17, 2026 17:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */