'द अनार्की' पढ़ते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमरान खान की फोटो, लोग ले रहे मजे - News Summed Up

'द अनार्की' पढ़ते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमरान खान की फोटो, लोग ले रहे मजे


'द अनार्की' पढ़ते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई इमरान खान की फोटो, लोग ले रहे मजेइस्लामाबाद, आइएएनएस। जेद्दा के लिए उड़ान भरने के दौरान विलियम डेलरिंपल की नवीनतम पुस्तक 'द अनार्की' पढ़ते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में शाह महमूद कुरैशी भी हैं, जो अपनी सीट से उठकर इमरान को किताब पढ़ते देख रहे हैं। किताब पढ़ते इमरान की वायरल हुई फोटो को मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। उनके प्रशंसकों ने जहां उनकी तुलना हमेशा नोटकार्ड पढ़ने वाले एक पूर्व प्रधानमंत्री से की है, वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रायोजित फोटो बताया है। डेलरिंपल की नवीनतम पुस्तक 'द अनार्की: द ईस्ट इंडिया कंपनी, कारपोरेट वायलेंस एंड पिलेज ऑफ एन एम्पायर' में ईस्ट इंडिया कंपनी, भारत में उसके इतिहास और कार्यों के बारे में बताया गया है।मजेदार प्रतिक्रिया आईंइमरान के किताब पढ़ने के मुद्दे पर सबसे मजेदार प्रतिक्रिया किताब के लेखक की तरफ से आई है। डेलरिंपल ने अपनी किताब पढ़ते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि सलवार-कमीज में लोग 'अराजकता' पढ़ रहे हैं।लेखक एक ट्विटर यूजर के प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिसमें उसने पूछा था कि इमरान आखिर कौन सी पुस्तक पढ़ रहे हैं। एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा कि अगर इमरान डेलरिंपल की 'अनार्की' पढ़ रहे हैं तो नरेंद्र मोदी क्या पढ़ रहे हैं ? Newsflash: rare photo of man reading book on plane-- while his friend reads his WhatsApp messages-- goes viral in Pakistan... ‘Some guy’ in shalwar kameez is reading The Anarchy https://t.co/eLiMwUdiEP" rel="nofollow — William Dalrymple (@DalrympleWill) September 29, 2019शाह महमूद कुरैशी की खिंचाईंशाह महमूद कुरैशी के अपनी सीट से उठकर इमरान को किताब पढ़ते देखने के मुद्दे पर ट्विटर यूजर ने उनकी खिंचाई की है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक खरीदें, एक मुफ्त पढ़ें? किसी को शाह महमूद कुरैशी को एक प्रति भेंट करनी चाहिए। इस पर लेखक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कस्टम में जब्त कर ली जाएगी। बता दें कि लेखक आजकल जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल के तीन दिवसीय टोरंटो संस्करण में हिस्सा लेने के लिए टोरंटो में हैं।इसे भी पढ़ें: Pakistan में हावी अंधविश्वास, इमरान की बीवी बुशरा को लेकर दावा; शीशे में नहीं दिखता चेहरा! इसे भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ पॉर्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में भारत ने कश्‍मीर पर पाक के प्रोपेगेंडा की उड़ाई धज्जियांइसे भी पढ़ें: कश्‍मीर मसले पर मुंह की खाए इमरान की पाक मीडिया में हो रही किरकिरी, उड़ रहा मजाकPosted By: Arun Kumar Singhअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 18:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */