Hindi NewsLocalRajasthanSikarMercury Moving Towards Normal Before Rising Winter, Night Temperature Rose By 6 Degree To 10.5 DegreeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदो दिन बाद शीतलहर की चेतावनी: सर्दी बढ़ने से पहले सामान्य की ओर बढ़ रहा पारा, 6 डिग्री बढ़कर रात का पारा 10.5 डिग्री पहुंचासीकर एक दिन पहलेकॉपी लिंकमौसम विभाग की माने तो आसमान साफ है। जिसके कारण दिन में तेज धूप पड़ रही है।मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है, लेकिन उससे पहले दिन का ही नहीं रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। रात को छह डिग्री उछलकर पारा 10.5 डिग्री पर आ गया। जबकि इससे पहले रात को 4.5 डिग्री पारा था।मौसम विभाग की माने तो आसमान साफ है। जिसके कारण दिन में तेज धूप पड़ रही है। धूप के कारण एक बार फिर तापमान में इजाफा हो रहा है। वहीं रात को सर्दी में कमी आई है जिसके कारण छह डिग्री तापमान बढ़ गया। हालांकि दिन का तापमान 23.5 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। रात का पारा सामान्य की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग निदेशक आरएस शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले तापमान में बदलाव आता है। 29 दिसंबर से शीतलहर चलने की संभावना बनी है।ऐसे बदल रहा सीकर में रात का तापमान
Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 04:43 UTC