डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप टूर्नामेंट में रोज एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए खिलाड़ी जबदस्त खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट और दिलचस्प होता जा रहा है। जबलपुर के रेलवे ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पांचवे दिन (गुरुवार, 26 मार्च) भी क्रिकेट फैंस शानदार मैच देखने को मिलेंगे। दिनभर में तीन रोमांचक मैच खेले जाएंगे, जिनमें 6 टीमें भिड़ेंगी।आज के मैचों का शेड्यूलआज का पहला मैच अपोलो हॉस्पिटल और मेफेयर नाइट्स के बीच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे आदि शंकर हॉस्पिटल और एडमिन 11 के बीच मैच होगा। दिन का तीसरा और आखिरी मैच आईबीएल 11 और सीएनडी फार्मा के बीच शाम 7:00 बजे शुरू होगा।कुल मिलाकर टूर्नामेंट का पांचवा दिन हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर रहने वाला है। सभी टीमें जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा दम लगाएगी।यहां देखें लाइव प्रसारण22 से 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे हर मैच में तेजी और रोमांच बना रहेगा। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि दर्शक हर मैच का मजा रियल टाइम में ले सकते हैं। लाइव प्रसारण भास्कर हिंदी की वेबसाइट Bhaskarhindi.com पर किया जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar March 26, 2026 06:10 UTC