दैनिक भास्कर और गोकुलधाम रेसीडेंसी की ओर से तीन दिवसीय प्रॉपर्टी फेयर का आयोजन 5 अप्रैल से किया जाएगा। यह फेयर जीवाजी क्लब के सामने उत्सव वाटिका में होगा। इसमें शहरवासी नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर लकी ड्रॉ द्वारा आकर्षक उपहार भी जीत सकते हैं। इस फेयर में एक ही छत के नीचे प्रॉपर्टी से संबंधित संपूर्ण जानकारी शहरवासी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही रेरा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट एवं अन्य सभी लीगल मान्यता प्राप्त प्रॉपर्टी सॉल्यूशन की भी जानकारी दी जाएगी। गोकुलधाम रेसीडेंसी न्यू कलेक्ट्रोरेट के पास स्थित है। इस रेसीडेंसी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। नगर निगम ग्वालियर से स्वीकृत, रेरा में रजिस्टर्ड, 24 घंटे पानी, बिजली की सप्लाई, सीमेंटेड सड़क, हरेभरे बगीचों से सुसज्जित सोसाइटी है। इस फेयर में रेडी डुप्लेक्स जिनकी कीमत 54 लाख है, वह 47 लाख रुपए में उपलब्ध है। इसे 90% तक लोन 8.35 % से 8.75% तक ब्याज पर फाइनेंस करा सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.67 लाख तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। गोकुलधाम के डायरेक्टर मास्टर प्लानर मयंक पांडे ने बताया रेडी डुप्लेक्स खरीदने पर मॉड्यूलर किचन ओर चिमनी ऑफर के रूप में फ्री दी जाएगी। साथ ही सपरिवार साइड विजिट करने वाले प्रत्येक परिवार को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा।यह हैं हमारे सहयोगीइस प्रॉपर्टी फेयर के को-स्पोंसर स्कल्पचर रेसीडेंसी एवं सपोर्टेड पार्टनर डीबी सिटी, कोसमो आनंदा, सेवनट्रीज, आरेंज बुड्स, सांई सरोवर, वैलहोम, श्रीजी आवास विकास, सनवैली, एडवांस प्रोपर्टी, इंद्रा क्रिएटर्स, ब्लू लोटस, सूर्या अपार्टमेंट, तनुष्का इन्क्लेव, गोहो गोयल हाउसिंग एवं स्टूडियो पार्टनर पीतांबरा स्टूडियो हैं।नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराने पर शहरवासी जीत सकते हैं आकर्षक उपहार
Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:03 UTC