इस फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया है।22 फिल्मों की सीरीज में आखिरी फिल्म है Avengers: Endgameनई दिल्ली. दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही Avengers: Endgame मूवी 2019 में भारत में रिलीज हुई सभी फिल्मों पर भारी पड़ गई है। 26 अप्रैल को रिलीज होने के बाद बुधवार तक फिल्म ने 244.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने सोमवार को 31.05 करोड़, मंगलवार को 26.10 करोड़ और बुधवार को 28.50 करोड़ रुपए की कमाई की।अवेंजर्स से की जाएगी फिल्मों की तुलनाफिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अवेंजर्स एंडगेम के बारे में ट्वीट करके बताया, 'यह फिल्म देश में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि इतनी जल्दी फिल्म के लाइफटाइम बिजनेस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन इतना तो तय है कि आगे रिलीज होने वाली हर बड़ी हिंदी फिल्म की तुलना बाहुबली-2 की तरह अवेंजर्स एंडगेम से की जाएगी।'यह भी पढ़ें- आसान होगा दिल्ली से मेरठ का सफर, रैपिड रेल कॉरिडोर में 30 हजार करोड़ लगाने को Asian Development Bank ने दी मंजूरीदो दिन में कमाए 100 करोड़ रुपएतरण आदर्श ने आगे लिखा कि Avengers Endgame का अभूतपूर्व बिजनेस फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबक है। यह फिल्म हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट फिल्मों से मुकाबला कर रही है और इसमें दंगल के लाइफटाइम बिजनेस को पार करने का भी दम है। यह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने बाहुबली-2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने रिलीज के तीन दिनों में 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अवेंजर्स एंडगेम ने दो ही दिन में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।यह भी पढ़ें- अब डरने की कोई बात नहीं, Google से आपका लोकेशन नहीं होगा ट्रैकटिकट बिक्री का भी बनाया था रिकॉर्डइस फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया है। BookMyShow ऐप के सीओओ आशीष सक्सेना ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर पीक लेवल पर हर 1सेकंड में एवेंजर्स एंडगेम की एक 18 टिकट बुक हुई है। इतना ही नहीं यह फिल्म सबसे तेजी से 20 लाख एडवांस टिकट सेल वाली पहली फिल्म बन गई है।यह भी पढ़ें- कभी सिर्फ 5 रुपए की मजदूरी पर खेतों में काम करने को थीं मजबूर, आज अमेरिका में सॉफ्टवेयर कंपनी की हैं मालिक22 फिल्मों की सीरीज में आखिरी फिल्म है Avengers: Endgameयह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की मौजूदा जेनरेशन की 22 फिल्मों की सीरीज की आखिरी फिल्म है। यह Captain America का किरदार निभाने वाले अभिनेता Chris Evans की मार्वल यूनिवर्स में आखिरी फिल्म भी है। इस फिल्म में प्रमुख किरादारों में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफैलो, स्कारलेट जोहानसन, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, डॉन चीडल, टॉम हॉलैंड, चैडविक बोसमैन, एलिजाबेथ ओलसन, क्रिस प्रैट, जॉश ब्रोलिन, सेबाशियन स्टैन, जोई साल्डाना, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, पॉल रड समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 12:02 UTC