इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के आंकड़ों के अनुसार जो राज्य, कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के मामले में सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं वे हैं दिल्ली, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश. महाराष्ट्र सूची में 2.60 लाख पॉजिटिव मामलों के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद तमिलनाडु में 1.42 लाख कोरोना सकारात्मक मामले हैं. दूसरी ओर क्वारंटाइन के मामले में आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र से आगे है. यूपी में 11 लाख से अधिक लोग और महाराष्ट्र में 7.27 लाख लोग क्वारंटाइन में हैं. एक अधिकारी बताते हैं, "पॉजिटिव केसों और क्वारंटाइन मामले में संख्या बढ़ सकती है लेकिन तथ्य यह है कि 86 प्रतिशत केस 10 राज्यों से है."
Source: NDTV July 14, 2020 13:10 UTC