जायडेक्स कंपनी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभर में किसानों के खेतों में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय पर्व मनाया. इस दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए ‘जय जवान, जय जैविक किसान’ का नारा दिया गया और किसानों को जायटॉनिक तकनीक पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस अवसर पर जायडेक्स कंपनी ने देश को नया संदेश देते हुए पारंपरिक नारे ‘जय जवान, जय किसान’ को विस्तार देते हुए ‘जय जवान, जय जैविक किसान’ का नारा दिया. यह नारा न केवल किसानों के सम्मान को दर्शाता है, बल्कि जैविक खेती के महत्व और भविष्य की खेती की दिशा को भी रेखांकित करता है. खेतों में लहराया तिरंगा, किसानों के साथ साझा किया गणतंत्र दिवस का उत्सवगणतंत्र दिवस के मौके पर जायडेक्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों के खेतों में तिरंगा फहराया और किसानों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया.
Source: Dainik Jagran January 26, 2026 14:17 UTC