दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर - News Summed Up

दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने किया उलटफेर


​ल्यूक जॉन्गवे और क्लाइव मदान्दे ने किया कमाल ​आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे की टीम को 20 रन की जरूरत थी। टीम के लिए ल्यूक जॉन्गवे और क्लाइव मदान्दे क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका के लिए आखिरी ओवर एंजलो मैथ्यूज लेकर आए और पहली ही गेंद पर ल्यूक जॉन्गवे ने छक्का जड़ दिया। जिम्बाब्वे के लिए सोने पर सुहागा तब हुआ जब मैथ्यूज की वह गेंद नो बॉल निकली। ऐसे में बिना किसी गेंद के जिम्बाब्वे ने 7 रन बना लिए और अगली फ्री हिट पर ल्यूक जॉन्गवे ने चौथा जड़ दिया। इस तरह एक गेंद में ही टीम ने 11 रन बना लिए। इसकी अगली गेंद पर भी ल्यूक जॉन्गवे ने छक्का लगा दिया। इस तरह टीम को अब 4 गेंद में 3 की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना जबकि चौथी गेंद पर ल्यूक जॉन्गवे ने सिंगल लिया। वहीं पांचवीं गेंद पर मदान्दे ने छक्का जड़कर टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।


Source: Navbharat Times January 17, 2024 12:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...