'दूसरी पारी में पिच ज्यादा बदली...,' मुंबई इंडियंस हारी तो बहाने बनाते दिखे सूर्यकुमार यादव - News Summed Up

'दूसरी पारी में पिच ज्यादा बदली...,' मुंबई इंडियंस हारी तो बहाने बनाते दिखे सूर्यकुमार यादव


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की। मुंबई को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सूर्या का कहना था कि उनकी टीम ने कम स्कोर बनाया, जिसकी वजह से हार मिली। सूर्यकुमार ने मैच में दिल्ली के लिए 90 रन बनाने वाले समीर रिजवी की भी जमकर तारीफ की।सूर्या का कहना था कि पिच में कुछ खास नहीं था। उन्हें उम्मीद थी कि विकेट थोड़ा धीमा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये भी मुंबई की हार का एक कारण बना। बता दें कि मैच में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया था। इसे डीसी ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई की हार के बाद कप्तान सूर्या ने इसके कारण बताए हैं।सूर्यकुमार यादव ने बताया मुंबई की हार का कारण पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सूर्या ने कहा, मुझे लगता है कि यहां का विकेट ठीक-ठाक था। हमें उम्मीद थी गेम जैसे आगे बढ़ेगा, विकेट थोड़ा धीमा होगा। हम बल्लेबाजी में भी 15-20 रन पीछे रह गए। मैं उनके गेंदबाजों को भी क्रेडिट देना चाहता हूं। समीर रिजवी ने भी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। 7 रनों पर 2 विकेट गंवाने के बाद, जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने हमें मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। हमने गेंदबाजी में सभी रणनीति अपनाई लेकिन वापसी नहीं कर सके।एमआई के कप्तान ने आगे कहा, "दूसरी पारी में भी पिच लगभग वैसी ही रही। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ लेकिन उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदार था। दूसरी पारी में उन्होंने परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझा। आप जब पहले बललेबाजी करते हैं, तो स्कोर के बारे में अधिक नहीं सोचते हैं। हम बस बल्लेबाजी करते हैं और परिस्थितियों को समझते हैं। यहां पर 180-185 का स्कोर अच्छा होता है और हम 15-20 रन पीछे रह गए। ऐसे दिन भी आते हैं, जब आप कोशिश करते हैं और बात नहीं बनती है। हालांकि, हम कड़ी मेहनत करेंगे और अगले मैच में वापसी करेंगे।"


Source: Dainik Jagran April 04, 2026 21:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */