दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव: इजिप्ट के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और अल-नानी फिर संक्रमित, चैम्पियंस लीग मैच नहीं खेलेंगे - News Summed Up

दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव: इजिप्ट के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और अल-नानी फिर संक्रमित, चैम्पियंस लीग मैच नहीं खेलेंगे


Hindi NewsSportsEgypts Mohammed Salah And Elneny Tests Corona Positive AgainAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव: इजिप्ट के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और अल-नानी फिर संक्रमित, चैम्पियंस लीग मैच नहीं खेलेंगेसालाह फिलहाल प्रीमियर लीग में 8 गोल्स के साथ लीग के जॉइंट टॉप स्कोरर हैं।इजिप्ट और इंग्लिश क्लब लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और आर्सेनल के मिडफिल्डर मोहम्मद अल-नानी की कोरोना दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इजिप्शियन फुटबॉल एसोसिएशन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।अफ्रीका कप में पॉजिटिव पाए गए सालाहसालाह 14 नवंबर को पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उस वक्त वे अफ्रीका कप में अपने देश की ओर से खेल रहे थे। वहीं, इसके 3 दिन बाद यानी 17 नवंबर को अल-नानी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।चैम्पियंस लीग मैच नहीं खेलेंगे सालाहकोरोना की वजह से सालाह लीसेस्टर सिटी के खिलाफ रविवार को होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे। वे फिलहाल प्रीमियर लीग में 8 गोल्स के साथ लीग के जॉइंट टॉप स्कोरर हैं। वहीं, एटलांटा के खिलाफ 25 नवंबर को होने वाले चैम्पियंस लीग मैच में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।यूरोपा लीग मैच नहीं खेलेंगे अल-नानीआर्सेनल के अल-नानी रविवार को लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं। वहीं, 26 नवंबर को मोल्ड के खिलाफ होने वाले यूरोपा लीग मैच में भी वे नहीं खेलेंगे।सुआरेज कोरोना पॉजिटिव पाए गएइससे पहले सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में फुटबॉलर और स्टाफ समेत 16 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जून से फुटबॉल की वापसी के बाद एक हफ्ते में इतने ज्यादा संक्रमित पहली बार मिले थे। हालांकि, मैनेजमेंट ने संक्रमितों के नाम नहीं बताए थे।ब्राजील के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर नहीं खेलेंगे सुआरेजउरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी संक्रमित पाए गए थे। इस वजह से वे ब्राजील के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच नहीं खेल पाएंगे। सुआरेज से पहले उरुग्वे के गोलकीपर रोड्रिगो मुनोज और एक टीम ऑफिशियल भी संक्रमित पाए गए थे।


Source: Dainik Bhaskar November 19, 2020 03:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */