1990 के दशक को भारतीय टेलीविजन का सुनहरा दौर माना जाता है. यही वजह थी कि उस दौर के कई धारावाहिक दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बना लेते थे. लोग अपने रोजमर्रा के काम जल्दी खत्म कर टीवी के सामने बैठ जाते थे ताकि उनका पसंदीदा शो मिस न हो जाए. निर्देशक A. Salam के निर्देशन में बने इस शो ने 1994 से लेकर 1998 तक लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया. यही वजह है कि आज भी 90 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिकों की चर्चा होती है तो ‘जुनून' का नाम जरूर लिया जाता है.
Source: NDTV March 13, 2026 06:35 UTC