दूध के टैंकर ने कार को मारी टक्कर - News Summed Up

दूध के टैंकर ने कार को मारी टक्कर


हाईवे पर नवनिर्मित पुलिया के पास एक दूध के टैंकर ने स्कार्पियो कार के टक्कर मार दी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। कस्बे के वार्ड नम्बर 13 निवासी धर्मप्रकाश शर्मा अपनी स्कार्पियो गाड़ी को लेकर अलीगढ़ से आ रहा था। उनियारा-अलीगढ़ के बीच नवनिर्मित पुलिया के पास उनियारा से अलीगढ की ओर जा रहे सरस दूध टैंकर ने कार के टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मरने के बाद चालक टैंकर को लेकर अलीगढ की ओर ले गया तथा रास्ते में बंद एक पेट्रोल पंप के पास टैंकर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर व क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली। पुलिस टैंकर चालक की तलाश कर रही है।उनियारा । दूध के टैकर से क्षतिग्रस्त गाड़ी।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 01:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */