दुष्कर्मी महंत का घर जमीदोंज - News Summed Up

दुष्कर्मी महंत का घर जमीदोंज


डिजिटल डेस्क, रीवा। किशोरी के साथ दुष्कृत्य करने के आरोप में गिरफ्तार महंत सीताराम दास महाराज के पैतृक गांव गुढ़वा तहसीलदार एवं पुलिस की उपस्थिति में बुल्डोजर चला। लगभग दो घंटे के भीतर महंत का घर जमीदोज कर दिया गया। इस घटना के एक अन्य आरोपी विनोद पांडेय के घर मे भी बुलडोज़र चला है।२८ मार्च को शहर के सर्किट हाउस में सतना जिले की रहने वाली किशोरी को हिस्ट्रीशीटर विनोद पाण्डेय उसका एक काम कराने की बात कहकर बुलाया था। जहां शराब पार्टी के बाद महंत सीताराम दास द्वारा उसके साथ दुष्कृत्य किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम में चार आरोपी बनाए गए। जिनमें से विनोद पाण्डेय पहले पकड़ा गया। जबकि मुख्य आरोपी सीताराम सिंगरौली में बुधवार को पकड़ा गया। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं, इनकी तलाश भी पुलिस कर रही है।समदडिय़ा द्वारा आयोजित था रीवा में कार्यक्रम, उसी के व्यवस्था में आए थे सीताराम दास महंतसिरमौर चौराहा के पास समदडिय़ा गोल्ड के नाम से मॉल बना हुआ है। इस समदडिय़ा गोल्ड का लोकार्पण १० अपै्रल को होना था। लोकार्पण के पहले १ अपै्रल से कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम में रामकथा का आयोजन कुछ संगठनों द्वारा किया गया था। इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार समदडिय़ा गु्रप था। रामकथा के कथाव्यास वरिष्ठ पीठाधीश्वर पूर्व सांसद ब्रम्हार्षि वेदंाती महाराज थे। इस कथा की तैयारी को लेकर दुष्कर्म का आरोपी सीताराम दास महाराज रीवा में काफी दिनों से सक्रिय था। सीताराम दास महाराज वेदांती के परिवार का है। इसका रात्रिकालीन विश्राम समदडिय़ा होटल में होता था। समदडिय़ा द्वारा ही इनके रहने-खाने की व्यवस्था की गई थी। राजनिवास में दुष्कृत्य की घटना के बाद समूचा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। जितनी भी होर्र्डिंग्स सीताराम दास की लगी हुई थीं सब आनन-फानन में हटा ली गई हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2022 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */