दुनिया के इस हिस्से में उड़ते थे सबसे बड़े ड्रैगन, करोड़ों साल पुराने जीवाश्म से चौंकाने वाले खुलासेमानव के मन में हमेशा से ही डायनासोर और ड्रैगन को लेकर उत्सुकता और कौतूहल रहा है। ड्रैगन को केंद्र में रखकर अकसर फिल्में भी बनती रहती हैं। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के जीव विज्ञानियों ने खुलासा किया है कि वहां सबसे बड़े ड्रैगन रहा करते थे। जीव विज्ञानी लंबे समय से एक जीवाश्म की जांच कर रहे थे। वैज्ञानिकों ने इसे ऑस्ट्रेलिया में उड़ने वाला सबसे बड़ा सरीसृप बताया है।Rizwan Noor Khanऑस्ट्रेलिया में 10 करोड़ साल पहले रहते थे-ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिविर्सटी के शोधकर्ताओं की स्टडी को जीव विज्ञान जर्नल वर्टेब्रेट में प्रकाशित किया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार स्टडी में बताया गया है कि 10 करोड़ 5 लाख साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एरोमंगा सागर के आसपास इलाके में सबसे बड़े ड्रैगन रहा करते थे। जो मांसाहारी होने की वजह से दूसरे जीवों के लिए बड़ा खतरा थे।2011 में खदान में मिले थे ड्रैगन के जीवाश्म-साल 2011 में खोजकर्ता लेन शॉ को एक खदान से विशालकाय जीव का जबड़ा और अवशेष मिले थे, जिसे पहले डायनासोर का अवशेष माना जा रहा था। इसके अध्ययन में जुटे क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञानी टिम रिचर्ड के अध्ययन में पता चला है कि यह विशालकाय ड्रैगन के अवशेष हैं, जो अपने समय के ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सबसे बड़े सरीसृप जीव थे।विशालकाय ड्रैगन 7 मीटर तक फैला था पंख-टिम रिचर्ड के अनुसार अवशेष 10 करोड़ 5 लाख साल पुराने हैं। उस वक्त डायनासोर समेत विशालकाय जीव ऑस्ट्रेलिया के एरोमंगा सागर के आसपास रहा करते थे। अध्ययन के अनुसार यह ड्रैगन इतना विशाल था कि उड़ते वक्त इसके पंखों का फैलाव 7 मीटर तक हो जाता था। इसका मुंह लंबा-नुकीला और मजबूत बड़े दांतो से भरा रहता था।उड़ने की वजह से सबसे खतरनाक थे-जीव विज्ञानियों का अनुमान है कि यह अपने बड़े दांतों और चोंचदार लंबे मुंह से आसानी से मछलियों का शिकार करता था। यह डायनासोर के छोटे बच्चों का भी शिकार करता हो तो कोई हैरानी वाली बात नहीं। अपने उड़ने की क्षमता और मांसाहारी होने की वजह से यह उस वक्त से सबसे खतरनाक जीवों में से एक थे।विशालकाय जीवों का घर रहा है आस्ट्रेलिया-बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले भी करोड़ों साल पहले रहने वाले जीवों के अवशेष मिल चुके हैं। बीते जून माह में एरोमांगा नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और क्वींसलैंड म्यूजियम के वैज्ञानिकों ने 9 करोड़ साल पहले रहने वाले डायनासोर की नई प्रजाति का पता लगाया था। विज्ञानियों ने बताया था कि उस डायनासोर की ऊंचाई दोमंजिला इमारत जितनी थी और लंबाई 25 से 30 मीटर तक थी।…NextThere was once a species of terrifying "dragon" flying over Australia 105 million years ago, according to new research. The fossil of a pterosaur with a nearly 30-foot (7-meter) wingspan once belonged to Australia's largest flying reptile. https://t.co/lolqmarbw5 — CNN (@CNN) August 10, 2021Read more:28 हजार साल से बर्फीली गुफा में दबा शेर मिला, आश्चर्य में विज्ञानीखूबियों से लैस रेत के महल ने बनाया विश्व रिकॉर्डफ्लाइंग कार का ख्वाब पूरा, 35 मिनट में एक से दूसरे शहर पहुंची50 साल खुदाई के बाद मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरासबसे ज्यादा विश्व की ऐतिहासिक धरोहरें इस देश में, जानें
Source: Dainik Jagran August 10, 2021 12:34 UTC