दीपावली बाद...: 5 दिन में 2.22 लाख नए मरीज, इनमें 52% सिर्फ दिल्ली, केरल, बंगाल और महाराष्ट्र के - News Summed Up

दीपावली बाद...: 5 दिन में 2.22 लाख नए मरीज, इनमें 52% सिर्फ दिल्ली, केरल, बंगाल और महाराष्ट्र के


Hindi NewsLocalDelhi ncr2.22 Lakh New Patients In 5 Days, 52% Of Them Only In Delhi, Kerala, Bengal And MaharashtraAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदीपावली बाद...: 5 दिन में 2.22 लाख नए मरीज, इनमें 52% सिर्फ दिल्ली, केरल, बंगाल और महाराष्ट्र केनई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोचार राज्यों में कोरोना विस्फोट, देश में मरीज 90 लाख पार15 से 19 नवंबर तक 2903 मौतें, 58% इन्हीं 4 राज्यों में हुईंदिल्ली में सबसे ज्यादा 36,056 नए कोरोना मरीज और 611 मौतेंदीपावली के बाद देश के चार राज्यों दिल्ली, केरल, प. बंगाल और महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति फिर से विस्फोटक हो गई है। 15 नवंबर से 19 नवंबर तक देश में कुल 2.22 लाख नए मरीज मिले, जिनमें से 52% इन्हीं चार राज्यों में मिले हैं। देश में 5 दिन में कुल 2903 मौतें हुईं। इनमें से 58% इन्हीं चार राज्यों में हुई हैं।चिंता की बात यह है कि इन चार राज्यों में नए मरीजों की रोजाना संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि अन्य बड़े राज्यों में नए मरीजों की संख्या स्थिर है या मामूली बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को आशंका है कि आने वाले एक-दो हफ्तों में नए मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, दीपावली के दौरान देशभर के बाजारों में भीड़ उमड़ी। इनमें जो संक्रमित हुए होंगे, वे 14 दिन तक कोरोना पॉजिटिव आ सकते हैं।5 दिन में देश के 82% नए मरीज और 80% नई मौतें 10 राज्यों में, इनमें सिर्फ 3 राज्यों में रोजाना मरीज घट रहे5 दिन में देश में 5 दिन देश मेंनए मरीज हिस्सेदारी में मौतें हिस्सेदारीदिल्ली 36,056 16.2% 611 21.0%केरल 31,580 14.2% 147 5.1%प. तक मिलेंगेभारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन अप्रैल से मिलने लगेगी। दो डोज के दाम करीब 1000 रु. होंगे। यह बात सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदर पूनावाला ने कही। पूनावाला ने कहा कि भारत के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने में दो से तीन साल लग जाएंगे।उन्होंने कहा- ‘यह वैक्सीन टी सेल पर अच्छा काम करती है, जो लॉन्गटर्म इम्यूनिटी और एंटीबॉडी रिस्पॉन्स के लिए जरूरी है। हालांकि, समय ही बताएगा कि यह वैक्सीन कितने समय तक सुरक्षा देगी।’महाराष्ट्र में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद, हरियाणा में अब 30 नवंबर को खुलेंगेमहाराष्ट्र में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला हुआ है। हरियाणा में 150 से अधिक छात्र संक्रमित मिलने के बाद स्कूल 30 नवंबर तक बंद कर दिए हंै। गुजरात में 23 नवंबर से स्कूल खुलने थे। फैसला टाल दिया गया है। हिमाचल में 25 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उत्तराखंड में खुलने के सिर्फ 5 दिन बाद ही स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, कर्नाटक में स्कूल खुल गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 20, 2020 23:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */