दिल्‍ली से सटे नोएडा में 31 लड़कियों समेत करीब 200 गिरफ्तार, कर रहे थे रेव पार्टी - News Summed Up

दिल्‍ली से सटे नोएडा में 31 लड़कियों समेत करीब 200 गिरफ्तार, कर रहे थे रेव पार्टी


दिल्‍ली से नोएडा में पुलिस ने यमुना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर रविवार तड़के छापा मारा और 161 युवकों व 31 युवतियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई. नशे में धुत्त लोगों की अश्लीलतापूर्ण पार्टी, पुलिस ने पकड़ा तो रसूखदारों के फोन आए...उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे 161 लड़के और 31 लड़कियां पकड़ी गई हैं. एसएसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद यह बात जाहिर हो गई है कि यमुना किनारे बने कई फार्म हाउसों में अवैध रूप से रात को रेव पार्टियां की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि अब आगे से इन फार्म हाउसों में लगातार चेकिंग की जाएगी.


Source: NDTV May 05, 2019 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */